फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: Election campaign will end today, polling parties will leave on 19th, holiday on 20th

Kundarki By Election: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 20 को रहेगा अवकाश

Mon, 18 Nov 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 03:45 AM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव के लिए सोमवार शाम से प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए 436 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। इसके अलावा 1,744 कर्मी और 121 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदान के दिन 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Kundarki By Election: Election campaign will end today, polling parties will leave on 19th, holiday on 20th
कुंदरकी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी उपचुनाव के लिए सोमवार की शाम पांच बजे से प्रचार बंद हो जाएगा। इस दौरान कोई बाहरी व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र में नहीं रहेगा। वहीं मतदान के लिए मंगलवार को 436 पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी समिति से रवाना की जाएगी। इसके लिए मंडी समिति परिसर और हाॅल में तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 18 नवंबर की शाम पांच बजे के बाद कोई राजनीतिक दल प्रचार नहीं करेगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी पैदल भ्रमण कर सकते हैं। कुंदरकी विधानसभा के मतदाताओं और निवासियों को छोड़कर कोई बाहरी व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र में मौजूद नहीं रहेगा। पुलिस होटलों और अन्य स्थानों की भी तलाशी लेगी। शासन ने मतदान के दिन 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दाैरान 121 माइक्रो आब्जर्वर निगरानी रखेंगे। चार जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। कुंदरकी विधानसभा के 3,83,488 मतदाता हैं, जो भाजपा-सपा समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के साथ चार जोनल और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रवाना होंगे।

मतदान कराने के लिए 1,744 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए बस सहित 109 बड़े वाहन और 74 छोटे वाहनों को अधिगृहीत किया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मंडी समिति में ही होगी मतगणना

केंद्रीय चुनाव आयोग ने कृषि उत्पादन मंडी समिति को मतगणना स्थल के लिए स्वीकृति दे दी है। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना में तैनात होने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

पोस्टल बैलेट से 35 लोगों ने किया मतदान

कलक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल पर होमगार्ड्स सहित अन्य 35 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। पोस्टल से मतदान 19 नवंबर तक चलेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा ने बताया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में फैसिलेशन सेंटर बनाया गया है।

यहां रविवार को होमगार्ड्स सहित चुनाव ड्यूटी में लगे 35 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। बताया गया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कुंदरकी के चालक, होमगार्ड्स, फोटोग्राफर पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।

रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर की जांच

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क है। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ते के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सीओ कोतवाली सुनीता दाहिया ने किया।

इस अभियान में डॉग स्क्वाड की टीम भी लगी थी। भारी पुलिस बल के साथ टीमों ने रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर चप्पा-चप्पा छाना, जहां कोई वस्तु संदिग्ध प्रतीत हुई वहां बारीकी से जांच की। कई यात्रियों के सामान की भी जांच की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed