{"_id":"6935de8d5838022a870d16e4","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110188-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Mon, 08 Dec 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में चंदौसी-संभल सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर संभल से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अहमद अली (60) की मौत हो गई।
थाना बिलारी के नगला गूजर गांव निवासी अहमद अली रविवार दोपहर बाद बेहटा सरथल गांव के निकट स्थित एक सेलर पर चावल निकलवाने के लिए साइकिल से धान लेकर गए थे। लगभग दो बजे वह साइकिल से वापस सरथल होते हुए अपने गांव नगला गूजर लौट रहे थे। जैसे ही अहमद अली सरथल गांव के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक अन्य वाहन से बचाने की कोशिश के दौरान रौंद दिया।
रोडवेज बस की टक्कर से अहमद अली की साइकिल पूरी तरह टूट गई और वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन में घायल साइकिल सवार को संभल जिले के सीएचसी नरौली पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक अहमद अली के परिवार में पत्नी मुनक्का बेगम के अलावा दो बेटे नाजिम और नसीम तथा दो विवाहित बेटियां हैं। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो जाने की खबर पर मृतक के गांव के अनेक लोग और रिश्तेदार सीएचसी नरौली पहुंच गए। सूचना पर थाना बिलारी की जरगांव पुलिस चौकी के दरोगा ने सीएचसी नरौली पहुंचकर वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर भेज दिया।