फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly and Divyang upset due to closure of bridge and escalator on platform

प्लेटफार्म पर पुल और एस्केलेटर बंद होने से बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly and Divyang upset due to closure of bridge and escalator on platform
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रैंप वाला पुल और एस्केलेटर बंद होने से बुजुर्गों और दिव्यांगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को 500 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसके अलावा स्टेशन की सभी लिफ्ट भी अक्सर बंद पड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों की मुश्किल दोगुनी हो जाती हैं। कई महिलाएं और बुजुर्ग यात्री इसे लेकर रेलवे प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन का रैंप वाला पुल मियाद पूरी होने के कारण 10 जनवरी से बंद है। रेलवे के अफसरों की लापरवाही के चलते समय रहते पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। पुल बंद होने के तीन महीने बाद इसकी ड्राइंग बनाई गई, जिसे मुख्यालय ने अस्वीकार कर दिया। अब 10 महीने बीत जाने के बाद नई ड्राइंग को स्वीकृति मिली है। रेलवे ने पुल के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। अब निर्माण की प्रक्रिया में तीन से चार महीनें लग जाएंगे। इस बीच दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा आदि त्योहारों के बीच मुरादाबाद स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे ने इसके लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की है। सोमवार को भी कई बुजुर्ग और दिव्यांग यात्री प्लेटफार्म पर पुल और एस्केलेटरों के बंद होने से परेशान हुए। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि त्योहारों पर स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। एस्केलेटर और सभी लिफ्ट शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच इंडीकेटर और डिस्पले बोर्ड भी खराब
रेलवे स्टेशन पर लगे कोच इंडीकेटर भी अक्सर सही से काम नहीं करते। कोच इंडीकेटरों में आए दिन गलत फीडिंग देखने को मिल रही है। इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति रहती है। कोच इंडीकेटर में कोच कहीं और दिखाता है लेकिन वास्तव में कोच उससे आगे या पीछे कहीं होता है। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा स्टेशन पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड भी खराब पड़ा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के सही समय की जानकारी नहीं मिल पाती। वर्तमान में कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में पूछताछ कक्ष के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed