{"_id":"677d8e71cf3fb955f0027961","slug":"eight-trains-including-archana-express-canceled-till-january-14-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-559036-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अर्चना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें 14 जनवरी तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अर्चना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें 14 जनवरी तक रद्द
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए जम्मूतवी रेल मंडल के जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य होगा। इस कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें 14 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गईं हैं। जबकि बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन पठानकोट स्टेशन तक किया जाएगा। वापसी में भी ट्रेन पठानकोट से यात्रा शुरू करेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15652) जम्मूतवी-गुवाहटी एक्सप्रेस आठ जनवरी को जम्मू स्टेशन से तीन घंटे की देरी से चलेगी। रेलवे के आंकड़े के मुताबिक नए साल के शुरुआती सप्ताह में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि हिमगिरि, सियालदह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यात्री आसानी से इन ट्रेनों में टिकट लेकर सफर कर सकते हैं।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब रहेगी रद्द
12355 पटना-जम्मूतवी 7 व 11 जनवरी
12356 जम्मूतवी-पटना 8 व 12 जनवरी
14612 वैष्णो देवी-गाजीपुर 9 जनवरी
14611 गाजीपुर-वैष्णो देवी 10 जनवरी
22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 7 व 11 जनवरी
22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज 8 व 12 जनवरी
15655 गुवाहटी-वैष्णो देवी 12 जनवरी
15656 वैष्णो देवी-गुवाहटी 15 जनवरी