फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eight new trains run from 21 september

मुरादाबाद मंडल में 21 से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
eight new trains run from 21 september
मुरादाबाद। रेल मंडल में 21 सितंबर से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और दौड़ेंगी। कुल मिलाकर मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या अब 20 जोड़ी यानी 40 हो जाएगी। चूंकि इन दिनों कई ट्रेनों में एक महीने तक कोई कन्फर्म सीट नहीं है। इस समस्या के चलते रेलवे बोर्ड ने क्लोन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी हद तक सुविधा मिलेगी। क्लोन ट्रेनों का किराया हमसफर व जन शताब्दी एक्सप्रेस की तरह होगा। यात्रा की तारीख से 10 दिन पहले आप इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं। 19 सितंबर से इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिन रूटों की ट्रेनों में सीटों की मांग अधिक है। उन रूटों पर ये ट्रेनें चलाई जाएंगी। हालांकि इनके ठहराव कम होंगे और ठहराव सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। 21 सितंबर से उत्तर रेलवे पांच जोड़ी क्लोन ट्रेनों का परिचालन करेगा। जिनमें से चार जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों में गोरखपुर-मुरादाबाद स्पेशल एक्सप्रेस, न्यू जलपाइगुड़ी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं। जिन यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे थे उनके लिए ये ट्रेनें बहुत हद तक मददगार साबित होंगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि ट्रेनों का यह विवरण रेलवे बोर्ड के अनुसार है। जोनल मुख्यालय के आदेश के बाद ही समय व ठहराव आदि सुनिश्चित हो सकेंगे। ये ट्रेने थ्री टीयर एसी हैं।
विज्ञापन

21 सितंबर से चलने वाली क्लोन ट्रेनों का विवरण
ट्रेन का नंबर कहां से कहां तक ठहराव
02573 गोरखपुर से मुरादाबाद लखनऊ
02574 मुरादाबाद से गोरखपुर लखनऊ
04653 न्यू जलपाइगुड़ी से अमृतसर सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर
04654 अमृतसर से न्यू जलपाइगुड़ी सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर
04651 जयनगर से अमृतसर लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली
04652 अमृतसर से जयनगर दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ
04059 वाराणसी से नई दिल्ली लखनऊ, मुरादाबाद
04060 नई दल्ली से वाराणसी मुरादाबाद, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed