फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight hour power cut

आठ घंटे इमरजेंसी कट, बाकी बिजली पी गए फाल्ट

Sat, 04 Jun 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Eight hour power cut
बिजली
 महानगर में शासन के 22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेशों की धज्जियां उड़ गई हैं। 22 घंटे तो दूर 12 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। यही हाल रहा तो बिजली शहर में कहीं बवाल नहीं करा दे। रमजान का महीना शुरू होने वाला है, यदि आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश सड़कों पर आंदोलन का रूप ले सकता है। इन दिनों में सात से आठ घंटे तक तो इमरजेंसी कटौती के नाम पर बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन


बाकी लोकल फाल्ट पी रहे हैं, इससे भी बची बिजली को शहर में चल रहे सुधार कार्य के कारण ब्रेकडाउन लेकर बंद किया जा रहा है।  महानगर में शुक्रवार को भीषण गरमी में लोग पसीना-पसीना थे, ऊपर से बिजली कटौती ने उन्हें परेशान कर दिया। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है, लेकिन इसके बाद भी बिजली अफसर आपूर्ति में सुधार नहीं करा रहे हैं। प्रशासनिक अफसर भी बिजली कटौती से कानून व्यवस्था बिगड़ने के खतरे पर विचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


रमजान का महीना भी आने वाला है, यदि बिजली कटौती इसी प्रकार होती रही तो लोगों का गुस्सा सड़कों पर आंदोलन बनकर उतर सकता है। शुक्रवार को तो बिजली की कटौती ने पिछले रिकार्ड भी तोड़ दिए कुल मिलाकर आठ घंटे तक इमरजेंसी कटौती हुई। इसके अलावा कई इलाकों में लोकल फाल्ट से पूरे दिन बिजली नहीं आई। सबसे ज्यादा लाइनपार इलाके में बिजली सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, मिलन विहार, काशीराम कालोनी, प्रेमनगर, प्रकाशनगर और मानसरोवर कालोनी, एकतानगर में भी बिजली नहीं आने से लोगों में आक्रोश था। वहीं कुछ इलाकों में बिजली सुधार के कार्य चलने के कारण ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। मुगलपुरा, गलशहीद, दौलत बाग, गुलाबबाड़ी, ट्रांसपोर्टनगर इलाके और कांठ रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, हरथला क्षेत्र में भी लोग बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान रहे। 


कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप
बिजली नहीं आने के कारण कई इलाकों में नगर निगम की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। मुगलपुरा, गलशहीद, करुला, लाइनपार इलाके में ओवरहेड टैंक नहीं भरे जाने के कारण इनसे जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। कुछ इलाकों में जहां जेनरेटर लगे हैं वहां तो नगर निगम को जेनरेटर से ओवरहेड टैंक भरवाने पड़े। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मई माह में कई बार ऐसा हो चुका है कि बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed