फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight feet tall statue of Swami Vivekananda unveiled, message of cleanliness given

Moradabad News: स्वामी विवेकानंद की आठ फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण, दिया गया स्वच्छता का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Eight feet tall statue of Swami Vivekananda unveiled, message of cleanliness given
मुरादाबाद। अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को रामपुर रोड पर स्वामी विवेकानंद की आठ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ। महापौर विनोद अग्रवाल और कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद पार्क के पास प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके नाम से पहचाने जाने वाले पार्क का जीर्णोंद्धार कराया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पार्क की बदहाली को लेकर इसके सौंदर्यीकरण की मांग की थी। नगर निगम ने पार्क में पांच लाख रुपये की लागत से आठ फीट ऊंची प्रतिमा और दो लाख रुपये की लागत से पांच वॉल मेमोरियल लगाए हैं। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, एबीवीपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों को बधाई दी। साथ ही विशिष्ट अतिथि व स्थानीय लोगों के साथ प्रतिमा के सामने फोटो भी खिंचाई। इसके बाद लोगों से अपील की कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए पार्क को साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को अपने भीतर छिपी असीम शक्तियों को पहचानने और समाज निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका जीवन यह सिखाता है कि आत्मनिर्भरता और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मंडलायुक्त ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में शामिल करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद काफी देर तक लोग स्वामी विवेकानंद की आकर्षित करती हुई प्रतिमा के सामने खड़े होकर सेल्फी खींचते रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार, अवर अभियंता शिवमोहन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली और नगर निगम के स्वच्छता वॉलंटियर्स प्रमुख रूप से शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed