फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eight bike lifter arrested

बाइक चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइक भी बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
eight bike lifter arrested
टांडा। पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम बंजरिया के पास मौजूद आम के खेत से आठ बाइकों समेत आठ आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम सैदनगर चौकी पुलिस ग्राम प्रानपुर में गश्त कर रही थी। जहां पर उन्हें एसओजी की टीम भी मिल गई। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बंजरिया से करनपुर जाने वाले मार्ग पर मोहम्मद रउफ के आम के बाग में कुछ व्यक्ति चोरी की बाइकों को बेचने के लिए एक साथ मौजूद हैं। सूचना पर जब टीम मौके पर पहुंची और उनकी गाड़ियों की लाइट उक्त बाइक सवारों पर पड़ी तो सभी बाइक स्टार्ट करने लगे। जि सपर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आठ व्यक्तियों को आठ बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से नाम पूछने पर अफजल, संजय, अनिल कश्यप, चंद्रपाल, दिलीप निवासी ढोलसर मतवाली थाना पटवाई, सिकंदर निवासी मोहल्ला मीठा कुंआ रामपुर, सलीम अहमद मोहल्ला कोटवालन रामपुर, कमरे आलम निवासी अजीतपुर नई बस्ती रामपुर बताया। साथ ही बताया की उन्होंने बाइकों की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदल दिए है जिससे उक्त सभी बाइक ऑनलाइन चेक नहीं हो सकती है और उक्त बाइकें उत्तराखंड तथा यूपी के विभिन्न शहरों से चोरी की हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को एसओजी और पुलिस की टीम कोतवाली ले आई जहां पर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed