फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eidgah area divided into ten sectors, worshipers will pass through three-tier security cordon

Moradabad News: दस सेक्टर में बांटा ईदगाह क्षेत्र, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरेंगे नमाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Eidgah area divided into ten sectors, worshipers will pass through three-tier security cordon
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह दो शिफ्टों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। ईदगाह क्षेत्र को दस सेक्टर में बांटने के साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इन सुरक्षा घेरों से गुजर कर ही नमाज ईदगाह मैदान तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि लोग सड़कों पर नमाज न पढ़ने बैठे इसके लिए ईदगाह में दो शिफ्टों में नमाज अदा की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे और दूसरी शिफ्ट 9 बजे रखी गई है। ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र को 10 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है। ईदगाह क्षेत्र में 9 सीओ और इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 400 पुलिस कर्मियों की तैनात की गई है। इनके अलावा पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की दो-दो कंपनी तैनात की गई हैं। ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर तीन-तीन जगह बैरिकेडिंग रहेगी। जहां पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन




ये रहेगी व्यवस्था
- 10 सेक्टर में बांटा ईदगाह का क्षेत्र
- 9 सीओ
- 400 पुलिस कर्मी
- 30 रूफ टाॅप प्वाइंट पर सशस्त्र जवान तैनात
- 6 विशेष टीम आवारा पशुओं और जानवरों को नियंत्रित करेगी
- 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम भी बना

- 50 से अधिक पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed