फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid Miladunnabi: Roadways buses will not come to the city after 12 o'clock

ईद मिलादुन्नबी: 12 बजे के बाद शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi: Roadways buses will not come to the city after 12 o'clock
मुरादाबाद। ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद शहर में भारी वाहन, रोडवेज और निजी बसें नहीं आएंगी। बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा। शहर में ताजपुर माफी की ओर से जामा मस्जिद पुल की ओर छोटे बड़े सभी तरह के वाहन का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के बाद कांठ और बिजनौर की ओर से आने वाली रोड बजे कोठीवाल डेंटल कॉलेज तिराहे से मिलेंगी। संभल, बिलारी और दिल्ली रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें टीपीनगर आजाद तक मोड़ से मिलेंगी। जुलूस समाप्त होने के बाद ही रोडवेज की बसें शहर में बस अड्डे पर आएंगे। जामा मस्जिद पुल शहर की ओर 12:00 के बाद सभी तरह के वाहन बंद कर दिए जाएंगे केवल पैदल व्यक्ति ही जामा मस्जिद की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

इंदिरा चौक से जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश दोपहर 12:00 से बंद कर दिया जाएगा।
जीआईसी चौराहा से जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश दोपहर 12:00 से बंद कर दिया जाएगा।
कोहिनूर तिराहा से दससराय चौकी, डबल फाटक की तरफ आने वाले भारी एवं छोटे माल वाहक वाहन वाहनों का प्रवेश दोपहर 12:00 से बजे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed