फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ED questions former minister Azam Khan in rampur jail in Jauhar Trust case

आजम खां से जेल में पूछताछ: रामपुर में ईडी की चार सदस्यीय टीम, इस मामले में कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल

Tue, 13 Oct 2026 11:01 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 11:01 AM IST
सार

जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करने के लिए रामपुर जेल पहुंची। बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
ED questions former minister Azam Khan in rampur jail in Jauhar Trust case
जेल में आजम खां से पूछताछ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की। ईडी की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है। 
विज्ञापन


वे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल भी पूछेंगे। इस पूछताछ से जौहर ट्रस्ट मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ईडी की टीम ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट से संबंधित जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन


विधायक नसीर अहमद से ईडी की सात घंटे पूछताछ, पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी हैं
इससे पहले ईडी ने बीते मंगलवार को रामपुर की चमरौआ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खां से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। नसीर जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव रहे हैं। इसी वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजकर तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने ट्रस्ट में होने वाले फैसलों में उनकी भूमिका, दान दिलाने और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही शत्रु संपत्ति प्रकरण में भी उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों को आशंका है कि ट्रस्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों में नसीर की संलिप्तता रही है। 

 

पूछताछ के दौरान नसीर ने ट्रस्ट में अपनी भूमिका से इनकार किया और कई सवालों का जवाब देने से बचते रहे। ईडी ने उन्हें ट्रस्ट के संयुक्त सचिव के रूप में उनकी तैनाती से संबंधित दस्तावेजों के साथ दोबारा तलब किए जाने की हिदायत देकर जाने दिया।

 

आयकर जांच के दायरे में भी रहे हैं नसीर
नसीर के खिलाफ आजम खां के साथ मिलकर शत्रु संपत्ति हड़पने का मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले में अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। पुलिस ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, दोनों बेटों अदीब व अब्दुल्ला आजम, बहन निखत अखलाक और नसीर अहमद समेत सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

 

जौहर ट्रस्ट की जांच के दौरान आयकर विभाग ने नसीर अहमद के ठिकानों पर भी छापे मारे थे। अब ईडी द्वारा इस प्रकरण को भी जांच के दायरे में लेने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी अब ट्रस्टी शहरयार खां से पूछताछ की तैयारी कर रही है। शहरयार ने खुद को डमी ट्रस्टी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed