फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Echo of Waheguru's slogan on martyrdom day of Guru Teg Bahadur

Moradabad News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर वाहेगुरु के जयघोष की गूंज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Echo of Waheguru's slogan on martyrdom day of Guru Teg Bahadur
गुरुद्वारा सिख संगत चंन्द्रनगर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 35़ वेंं शहीदी दिवस पर शबद कीर
मुरादाबाद। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को चंद्रनगर गुरुद्वारे में वाहेगुरु के जयघोष की गूंज रही। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे चंद्रनगर गुरुद्वारे में संगत सुबह से ही माथा टेकने के लिए पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने दरवाजे पर रुककर पहले श्रद्धा के साथ सिर झुकाया ओर फिर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। भाई कुलविंदर सिंह ने मधुर भजनों से गुरु के बलिदान को नमन किया। कीर्तन के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाओं, बलिदान और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया गया। संगत में बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक ने कीर्तन को ध्यान से सुना। साथ ही वाहेगुरु, वाहेगुरु नाम जपते रहे। इस अवसर पर दए लुबाना सिक्ख दुहाई, करीं पछान संगते। हे मन मुक्खीं रुझ्झ्या, उट्ठ झाती जैसा पाठ और कीर्तन संगत शीश झुकाए हुए श्रद्धा भाव से सुनती रही। कीर्तन के समापन पर गुरुद्वारे में बोले सो निहाल और वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार श्रद्धा के साथ सेवा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने अत्याचार के विरुद्ध अडिग खड़े होकर सरफरोशी और धर्म रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। संचालन जगमीत सिंह ने किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, एस भाटिया, इकबाल सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



00

ताड़ीखान चौराहे पर हुआ लंगर का आयोजन
कंपनी बाग साख समिति की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर ताड़ीखाना चौराहे पर लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने लंगर छका। दोपहर से लेकर शाम तक लंगर चलता रहा, जिसमें सेवादार महिलाएं व पुरुष श्रद्धा भाव से लंगर परोसते हुए नजर आए। इस मौके पर कुलवीर सिंह, राजीव रस्तोगी, सुखविंदर सिंह, राजेश फौजी, पप्पन ठाकुर, हर्षदीप सिंह, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।











00



दो दिसंबर को होगा विशेष कीर्तन समागम
गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिसंबर को शहर के सभी गुरुद्वारों द्वारा पारकर इंटर कॉलेज में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन में अलग-अलग जगहों से रागी जत्थे आएंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया से ज्ञानी गुरुदेव सिंह, दिल्ली से भाई जगजीत सिंह, कथावाचक भाई सरबजीत सिंह, पटियाला से भाई जसकरन सिंह और ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से हजूरी रागी भाई आंकार सिंह शबद कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। कीर्तन की शुरुआत शाम छह बजे से होगी जो रात 11:30 बजे तक चलेगा। कीर्तन के बाद लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed