फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Early marriage and early pregnancy pose a threat to women's health.

Moradabad News: कम उम्र में शादी, जल्द गर्भधारण से महिलाओं के स्वास्थ्य पर संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Early marriage and early pregnancy pose a threat to women's health.
मुरादाबाद। कम उम्र में शादी और इसके बाद जल्द गर्भधारण का असर किशोरियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के आंकड़ों ने जिले में किशोरियों के बीच कम उम्र में गर्भधारण की बढ़ती स्थिति सामने रखी है। 15 से 19 साल की उम्र की 3.3 फीसदी महिलाएं सर्वे के समय तक मां बन चुकी थीं या गर्भवती थीं। इससे पिछले सर्वे में यह आंकड़ा 1.5 फीसदी था। यानी करीब दो साल में यह अनुपात दोगुने से भी अधिक बढ़ गया।
विज्ञापन




डॉक्टर मानते हैं कि किशोरावस्था में शादी होने के बाद गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। कम उम्र में मां बनने वाली किशोरियों के सामने गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी अधिक रहती हैं। इस उम्र में शरीर का विकास जारी रहता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान खून की कमी, पोषण की कमी और प्रसव संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है। कम वजन के बच्चे के जन्म की आशंका भी रहती है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा जैन के अनुसार किशोरावस्था में गर्भधारण मां और बच्चे, दोनों के लिए अतिरिक्त जोखिम वाला हो सकता है। किशोरियों को शादी और गर्भधारण के संबंध में सही उम्र, पोषण, परिवार नियोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिलना जरूरी है। गर्भधारण होने पर भी शुरुआती जांच और नियमित चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन



पढ़ाई छूटने के साथ कम उम्र में मां बनने का जोखिम

किशोरियों की शिक्षा के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। छह वर्ष या इससे अधिक उम्र की जिन लड़कियों ने कभी स्कूल में पढ़ाई की, उनका अनुपात पिछले सर्वे में 67.6 फीसदी था, जो एनएफएचएस-6 में घटकर 65.4 फीसदी रह गया। वहीं 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में दस या इससे अधिक साल तक पढ़ाई करने वाली महिलाओं का अनुपात भी 42.6 से घटकर 40 फीसदी रह गया। किशोरियों की पढ़ाई जारी रखने के साथ उन्हें स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी जानकारी देने से कम उम्र में शादी और जल्द गर्भधारण के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हमने बाल विवाह रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की है। संभव है कि इस सर्वे में उन किशोरियों और महिलाओं की संख्या अधिक हो जिनकी उम्र 18 से 19 के बीच है। यदि 19 वर्ष में कोई गर्भवती है तो संभवत उसका विवाह 18 वर्ष के बाद ही हुआ होगा।
- मोनिका राणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed