फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   E-rickshaws will not run on Delhi Road in the city today and tomorrow

Moradabad News: आज और कल शहर में दिल्ली रोड पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not run on Delhi Road in the city today and tomorrow
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में कांठ रोड, दिल्ली रोड और स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। शुक्रवार को शिवरात्रि होने के कारण कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह पाबंदी लगाई है। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी।
शुक्रवार को शिवरात्रि के कारण हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़िये और उनके वाहन आने शुरू हो गए हैं। रामपुर, पीलीभीत, बरेली, हरदोई के कांवड़िये भी मुरादाबाद शहर से होकर गुजर रहे हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है। बुधवार को कांठ रोड, स्टेशन रोड और दिल्ली रोड पर कई बार जाम लगा। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की वजह से कांवड़ियों के वाहनों को निकालने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने निर्णय लिया है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर में ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भी बता दिया गया है कि दो दिन दिल्ली रोड, कांठ रोड और स्टेशन स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा के संचालन पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगा जाम, फंसीं एंबुलेंस
मुरादाबाद। बुधवार दोपहर बाद शहर में कांठ रोड पर पीएसी तिराहे, हरथला में कई बार जाम लगा। पीलीकोठी चौराहे और फव्वारा चौक के बीच कांवड़ियों के बड़े-बड़े डीजे फंस गए। जिस कारण लंबा जाम लग गया। जाम में दो एंबुलेंस फंंस गई। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों के डीजे लदे वाहनों को निकलवाया। इसके बाद यातायात चालू हो पाया। इस दौरान एंबुलेंस को पीएमएस स्कूल वाले मार्ग से निकलवाया गया। ब्यूरो
रामपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू
रामपुर। बुधवार रात से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस बीच बसें व कारें हाईवे पर एक लेन में चलेंगे। दूसरी लेन में सिर्फ कांवड़िये चलेंगे। यह पाबंदी सोमवार दोपहर दो बजे तक रहेगी। संवाद

हाईवे के बजाय इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने के लिए : मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।

अमरोहा से बरेली के लिए : अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर और बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।


बरेली से दिल्ली की ओर : बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली आ सकेंगे। छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article