{"_id":"67463a2d0fe6aac36409306c","slug":"e-buses-will-not-run-outside-mda-area-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-530513-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एमडीए क्षेत्र के बाहर नहीं चलेंगी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एमडीए क्षेत्र के बाहर नहीं चलेंगी ई-बसें
विज्ञापन
मुरादाबाद। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सीमा के बाहर नहीं होगा। मंगलवार को कमिश्नरी में आयोजित आरटीए की बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने यह आदेश दिया। पहले ई-बसों का संचालन प्राधिकरण की सीमा के बाहर करने का निर्णय लिया गया था, इसके कारण कई ई-बसें शहर से बाहर भी जा रही थीं।
शहर में जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा चालकों पर कमिश्नर ने सख्ती करने के आदेश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि ई-रिक्शा के लिए जोन सिस्टम का सख्ती से पालन कराया जाए और जो भी चालक नियम का उल्लंघन करे, उसके रिक्शा का चालान किया जाए। हाईवे पर चलने वाले ई-रिक्शा को आरटीओ सीज करें। बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नर ने कहा कि ई-रिक्शा के संबंध में पहले भी आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी जाम की समस्या हल नहीं हो रही है। एसपी सिटी एवं आरटीओ संयुक्त रूप से टीम बनाकर कार्यवाही करेंगे। बैठक के दाैरान शिकायत मिली कि कुछ बसों के परमिट बाहर के हैं, लेकिन वे शहर से संचालित हो रही हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, उप-परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली संजय सिंह, आरएम रोडवेज ममता सिंह, आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) प्रणव झा, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।