फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   During the rounds, the bride refused to marry the bridegroom of double age

फेरों के दौरान दुल्हन ने दोगुनी उम्र के दूल्हे संग शादी से किया इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
During the rounds, the bride refused to marry the bridegroom of double age
बदायूं जनपद निवासी दुल्हन ने फेरे के दौरान दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने पर भी अपने इरादे से टस से मस नहीं हुई। दबाव बनाने पर यूपी-112 को सूचना देकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों को थाने ले गई। समझाने पर भी बात नहीं बनी। दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के भोगापुर निवासी के साथ किया। जिसके बाद गोद भराई से लेकर अन्य सभी रस्मे अदा हो गईं। 28 अप्रैल की रात बरात आने की तारीख निश्चित की गई। बरात का इंतजाम व कार्यक्रम खादगुर्जर रोड किनारे एक मैरिज हॉल में रखा गया। बृहस्पतिवार की रात बरात आई। बारात की चढ़त होने के बाद रिश्तेदारों, संबंधियों ने दावत उड़ाई। इसके बाद रात दो बजे फेरों की रस्म का समय आया। इस दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को अपने से दोगुनी आयु का बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। उसे समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह अपने इरादे से टस से मस नहीं हुई। उसने कहा कि वह 25 साल की है और 50 साल के दूल्हे के साथ किसी भी कीमत पर फेरे नहीं लेगी। उसकी जिंदगी का सवाल है। उसने यूपी-112 को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। यहां भी काफी देर तक समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। जिस पर रिश्तेदार और संबंधियों व पुलिस ने दोनों को मामला निपटाने और दुल्हन की बात मानने की ही सलाह दी। इसके बाद दोनों की शादी नहीं करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय हुआ कि दावत में जो खर्च हुआ है, उसे दोनों पक्ष मिल आधा-आधा वहन करेंगे। लेन देन में जो खर्च हुआ है, उसे भी एक दूसरे को वापस करेंगे। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस चला गया। दुल्हन के परिजन भी घर चले गए। थाना प्रभारी राजीव तिवारी का कहना है कि दुल्हन ने दूल्हे को अपनी आयु से दोगुनी उम्र का बताते हुए शादी करने से इनकार करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। दोनों की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed