{"_id":"6a4973cf26437d86a30fb837","slug":"duplicate-voters-will-be-verified-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-940103-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चार हजार डुप्लीकेट वोटरों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चार हजार डुप्लीकेट वोटरों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे प्रशासन को चुनाव आयोग ने चार हजार डुप्लीकेट वोटरों की सूची भेजी है। इन मतदाताओं का सत्यापन कराया जाएगा। इन वोटरों के डबल फोटो और दो जगह नाम हैं। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए जाएंगे।
एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकाशित फाइनल सूची के मुताबिक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2459455 है। विधानसभा चुनाव 2022 की तुलना में एसआईआर प्रक्रिया में 2.48 लाख वोट कम हो गए।
सबसे अधिक 72030 वोट देहात विधानसभा क्षेत्र और सबसे कम 18940 वोट कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के कटे। इस समय नए वोटर बनवाए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राजनीतिक दल नए वोट बनवाने में जुटे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जिला प्रशासन को डुप्लीकेट वोटरों की सूची भेजी गई है। इस सूची में करीब चार हजार नाम शामिल हैं। इन वोटरों की फोटो और नाम दो जगह पाए गए हैं। इन डुप्लीकेट वोटराें का जिले स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं के नाम सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन संगीता गाैतम ने बताया कि चुनाव से डुप्लीकेट वोटरों की सूची मिली है। इसका सत्यापन शुरू करा दिया गया है।
000
पंचायतों की तीन बार भेजी गई थी डुप्लीकेट वोटरों की सूची
मुरादाबाद। फाइनल प्रकाशित मतदाता सूची से पहले चुनाव आयोग की ओर से तीन बार डुप्लीकेट वोटरों की सूची भेजी गई थी। पहले चरण में 2.35 लाख, दूसरे चरण में 4.66 लाख और तीसरे चरण में 4.29 डुप्लीकेट वोटरों की सूची भेजी गई थी।