फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dupatta stuck on bike wheel, woman dragged for 50 meters

Moradabad News: बाइक के पहिये पर फंसा दुपट्टा, 50 मीटर तक महिला घिसटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Dupatta stuck on bike wheel, woman dragged for 50 meters
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर नियामतपुर इकरोटिया के नजदीक बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने पर एक पत्नी करीब 50 मीटर पर घिसटने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला के दुपट्टे को बाइक से निकाला। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
डीयर पार्क निवासी फल विक्रेता राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी नीतू (30) को बाइक से लेकर ससुराल पैदुरिया गांव गया था। रविवार दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नियामतपुर इकरोटिया के पास नीतू का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस कर खिंचता चला गया। करीब 50 मीटर पर महिला बाइक से घिसट गई। दुर्घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। पति ने बाइक रोकी लेकिन तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला के दुपट्टे को पहिये से निकाला गया। घायल महिला को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। महिला के सिर में काफी चोट लग गई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

साड़ी-दुपट्टा संभालकर बाइक पर बैठें महिलाएं
- महिलाओं को बाइक पर बैठते समय दुपट्टे और साड़ी को संभाल कर बैठना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दुपट्टा या साड़ी कहीं बाइक के पहिये में न फंस जाए। लापरवाही करने पर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed