{"_id":"6a04e299348685ea000f5b41","slug":"dumpers-full-of-soil-are-moving-through-populated-areas-anger-among-the-people-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113645-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आबादी से होकर निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आबादी से होकर निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, लोगों में रोष
Thu, 14 May 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर में मिट्टी भरे डंपर आबादी के बीच से होकर निकलने से लोगों में रोष व्याप्त है। नगरवासियों ने इन डंपरों से हादसे की आशंका जताई है। पूर्व में डंपरों से हादसे होने के बाद भी इनके आबादी से होकर निकलने पर अंकुश नहीं लग पाया है।
कांठ में चेतरामपुर रोड पर मिट्टी का खनन चल रहा है। यहां से प्लॉटों और भूमियों को पाटने के लिए डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी को ढोने का काम किया जा रहा है। मिट्टी भरे यह डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चेतरामपुर रोड से होते हुए दशहरा मेला ग्राउंड के सामने से निकलकर मोहल्ला माननगर, पट्टीवाला, फकीरगंज से होकर मंडी समिति रोड से होकर निकाले जा रहे हैं। आबादी के बीच में दौड़ रहे यह डंपर जहां हादसों को न्योता दे रहे हैं तो वहीं धूल और मिट्टी से लोग परेशान हैं। इसी के साथ इन डंपरों से मंडी समिति रोड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार को माननगर निवासी महेंद्र सिंह मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।