फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper hits bike, two killed

Moradabad News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike, two killed
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में करनपुर-अलीगंज मार्ग पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी दी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है जबकि एक साथी गंभीर घायल हो गया। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करनपुर- अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब ढाई घंटे बाद लोग मान गए। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन

मूंढापांडे के करनपुर निवासी वसीम (20)मजदूरी करता था। वह अपने साथी फैसल के साथ शनिवार सुबह बाइक से भगतपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में एहसान (25) से मिलने गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 6.30 बजे तीन साथी बाइक से करनपुर लौट रहे थे। करनपुर के पास काशीपुर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी दी।
विज्ञापन

इस हादसे में वसीम और एहसास की मौत पर मौत हो गई जबकि साथी फैसल गंभीर घायल हो गया है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को नहीं उठने दिया हंगामा कर रोड जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि डंपरों के परिचालन पर रोक लगाई जाए। सूचना पर मिलने पर पहुंचे सीओ हाईवे कुलदीप कुमार तथा सीओ ठाकुरद्वारा अमरिंदर सिंह सहित भगतपुर, कटघर, मूंढापांडे प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि दलपतपुर - अलीगंज मार्ग पर दिन में डंपरों के संचालन पर पाबंदी रहेगी। रात करीब नौ बजे इसके बाद लोग मार्ग से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वसीम का शव उसके परिजन घर ले गए, उन्होंने पोस्टमार्टम कराने इंकार कर दिया। पुलिस ने एहसास का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायल फैसल को जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed