फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dues of Rs 62 crore on two sugar mills

Moradabad News: दो चीनी मिलों पर 62 करोड़ रुपये का बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dues of Rs 62 crore on two sugar mills
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसान संगठनों के आंदोलन के बावजूद जिले की दो चीनी मिलों ने अभी तक 62 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। बकाए के भुगतान के लिए मंडलायुक्त और डीएम ने चीनी मिलों को सख्त निर्देश दिए थे। अब गन्ना विभाग ने दोनों मिलों को अक्तूबर तक बकाए का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में बेलवाड़ा, बिलारी, अगवानपुर और रानी नांगल सहित चार चीनी मिलें हैं। पेराई सत्र की समाप्ति के बाद अगवानपुर और रानीनांगल ने किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान कर दिया लेकिन दो अन्य मिलों ने ऐसा नहीं किया। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन के अनुसार बिलारी चीनी मिल पर 39 करोड़ और बेलवाड़ा चीनी मिल पर 23 करोड़ रुपये अभी बकाया हैं।जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार जिले में किसानों के गन्ने का 1268.83 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें 1206.45 करोड़ का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

पेराई के लिए संभावित तिथियां घोषित
जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार अगवानपुर चीनी के पेराई की संभावित तिथि 28 अक्तूबर है। इसी प्रकार रानी नांगल ने 30 अक्तूबर, बेलवाड़ा चीनी मिल ने 31 अक्तूबर और बिलारी चीनी मिल ने पांच नवंबर को पेराई करने की योजना तैयार की है। गन्ने की स्थिति को देखते हुए तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सट्टा प्रदर्शन में आई 5206 आपत्तियां, 3386 का निस्तारण
मुरादाबाद। पेराई सत्र 2023-24 के लिए आयोजित सट्टा प्रदर्शन के दौरान जिले के 5206 किसानों की आपत्तियां तीनों केंद्रों पर आईं। जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से 3386 आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। जिले में मुरादाबाद, कांठ और बिलारी की समितियों ने सट्टा प्रदर्शन के लिए शिविर आयोजित किया है। अभी 1820 आपत्तियों का निस्तारण बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed