फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to storm and rain in Kundarki, electricity supply was disrupted for 15 hours.

Moradabad News: कुंदरकी में आंधी-बारिश में 15 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain in Kundarki, electricity supply was disrupted for 15 hours.
कुंदरकी। बुधवार की देर रात आंधी-बारिश के दौरान 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी विद्युत उपगृह को आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन से संबंधित बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास भूमिगत दो केबल बॉक्स में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से कुंदरकी बिजलीघर से बिजली आपूर्ति लगातार 15 घंटे ठप रही।
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से कुंदरकी नगर के अलावा ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, चकफाजलपुर, जैतपुर पट्टी, चांदपुर मंगोल, कुतुबपुर अज्जू, रूपपुर, गदीपुर, कमालपुर फतेहाबाद, सैफपुर चित्तू, मझोली खास, भीकनपुर, कुलवाड़ा, पंडिया, इमरतपुर फखरूद्दीन, नगला सालार आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हुआ। साथ ही लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी। इस अवधि में लोगों के घरों के इन्वर्टर व बैटरी भी जवाब दे गए, लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग भटकते नजर आए।
विज्ञापन


---------------
कुंदरकी बिजलीघर से जुड़े हैं 12 हजार से उपभोक्ता

कुंदरकी। आंधी बारिश के साथ बिजली चमकने की वजह से कुंदरकी में आए दिन बिजली गुल रहती है, जिसकी वजह से कुंदरकी बिजलीघर से जुड़े 12 हजार से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। उपभोक्ता मोहम्मद फैजान ने बताया कि थोड़ी हवा चलने से भी बिजली काट दी जाती है। वहीं मोहम्मद उमरान का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में बाधक बनने वाली समस्याओं को पहले ही दूर करना चाहिए। बृहस्पतिवार को बिजलीघर में दिनभर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
वर्जन

बुधवार की देर रात कुंदरकी बाईपास से सटे जीरो प्वाइंट के पार हाईटेंशन लाइन के भूमिगत दो केबिल बॉक्स फटे थे जिस कारण से विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी। मुरादाबाद की टेक्निकल टीम और बिजलीघर के कर्मियों ने केबल बॉक्स दुरुस्त किया। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है।- दया शंकर, एसडीओ कुंदरकी
फोटो संख्या एक से लेकर पांच तक भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed