फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to rise in water level of Kosi and Ramganga, two connecting roads of Mundhapande area closed

Moradabad News: कोसी और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से मूंढापांडे क्षेत्र के दो संपर्क मार्ग बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Due to rise in water level of Kosi and Ramganga, two connecting roads of Mundhapande area closed
मूंढापांडे। कोसी और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मूंढापांडे क्षेत्र के दो संपर्क मार्ग रौंडा-पीतल नगरी मार्ग और पंडित नगला मार्ग पर चार फीट पानी भर जाने से आवागन बंद हो गया है। तीन गांवों के जंगलों में पानी के चलते कटान जारी है। खेतों में धान की फसलें डूब गईं हैं। आवागमन बंद होने से कारण गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में सोमवार को जलस्तर बढ़ने के कारण लोधीपुर बासु में तेजी से गांव की ओर कटान जारी है। इस बारे में ग्राम प्रधान कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि पानी का गांव से फासला 50 मीटर रह गया है। गांव के लोगों ने पेड़ों को काटकर नदी में डाला ताकि कटान की गति कम की जा सके। गांव के जानकी प्रसाद, डाल चंद्र, रामबाबू, सौदान सिंह, कृपाल के खेत में तेज प्रवाह के साथ कटान होने से खड़ी उड़द, बाजरे की फसल नष्ट हो गई हैं। लालाटीकर, सुल्तानपुर पट्टी, मिलक विकनपुर, गतौरा, रौंडा, गोविंदपुर कला, दौलतपुर अजमतपुर, बढापुरा, रसूलपुर नगरी, मौहम्मदपुर आदि गांवों के जंगलों में पानी भरने से धान व हरे चारे की फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन

रौंडा-पीतल नगरी मार्ग और पंडित नगला मार्ग पर चार फीट पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है। गांव के लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इधर कोसी नदी में पानी के उफान के चलते हरपाल नगर के जंगल में कटान जारी है। गांव के नरेश, शौकत, उमेश कुमार ने बताया कि बाढ़ खंड के कर्मचारियों ने बचाव के लिए कट्टों की अड्डियां लगाई हैं। गांव के सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में बाढ़ आई थी। इस वर्ष तीसरी बार बाढ़ का दंश लोग झेलने के लिए मजबूर हैंं। रनियाठेर गांव के पास संपर्क मार्ग पर पानी भरने से हरपाल नगर गांव को जाने रास्ता बंद हो गया है। जरूरतमंद लोगों को सैफनी रामपुर से घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसी नदी के पानी से खेत डूबे
कोसी नदी के पानी से रजौड़ा, कन्नरदेव, चककोहन कूँ, जैतपुर विसाहट, रनियाठेर गद ई खेडा, हीरापुर, लालपुर , हिरनखेडा, लालपुर तितरी भीतखेड़ा के जंगलों में फैल गया है। इसी कारण नीचले खेतों में धान की खड़ी फसलें डूब गईं हैं।




पानी भरने से डाकघर बंद
बारिश के पानी से मूंढापांडे डाकघर में अंदर तक पानी भर गया है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह डाकघर खुला तो उसमें पानी भरा हुआ था। पोस्ट मास्टर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि पानी से कंप्यूटर तक पानी पहुंच गया था। इसी कारण रिकार्ड खराब होने का खतरा बढ़ गया है। डाकघर बंद होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed