फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to malfunctioning machines, specialized tests are not being conducted at the CHC's laboratory.

Moradabad News: मशीनों के खराब होने से सीएचसी की लैब में नहीं हो रहीं खास जांचें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Due to malfunctioning machines, specialized tests are not being conducted at the CHC's laboratory.
कांठ। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में मशीनों के खराब होने से पिछले एक महीने से सीवीसी, केएफटी, एलएफटी जांचें नहीं हो पा रही हैं। जिससे रोगी को मायूस होकर यहां से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पर क्षेत्र के 201 गांवों के निवासियों के स्वास्थ की जिम्मेदार है। यहां प्रतिदिन 200 से 300 रोगियों की चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी की जाती है। गंभीर रोगियों के ब्लड व अन्य जांचों की भी आवश्यकता होती है। लेकिन सीएचसी की लैब में रखीं सीवीसी, केएफटी, एलएफटी की जांच करने वाले दो मशीनें पिछले करीब एक महीने से खराब हैं। जिस कारण जहां रोगियों की यह महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो पा रही हैं तो वहीं उन्हें मायूस होकर निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके चलते रोगियों व उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सोमवार को लैब में मिले तकनीशियन चितरंजन ने बताया कि मशीनों के खराब पार्ट को संबंधित कंपनी के इंजीनियर ले गए हैं, जैसे ही पार्ट लाकर लगा दिए जाएंगें, जांचें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की जांचें निरंतर चल रही हैं।
विज्ञापन

..फोटो सं. 15, 16


मशीनों के पार्ट खराब हो गए थे, जिस कारण केएफटी, एलएफटी व सीवीसी जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। इस संबंध में कंपनी के इंजीनियर से बात हुई है, जल्द ही पार्ट आने पर मशीनें संचालित हो जाएंगीं। -डॉ. राजीव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed