{"_id":"688bd7400328145a78083bfa","slug":"due-to-heavy-rains-drains-overflowed-and-water-flowed-on-the-roads-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109654-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, सड़कों पर बहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, सड़कों पर बहा पानी
Fri, 01 Aug 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
कांठ। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। बृहस्पतिवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश से जहां नगर में नाले ऊफना गए तो वहीं नालों से बाहर निकला पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दिया।
दो दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश बृहस्पतिवार को दिन में तेज हुई। यह आधे घंटे की बारिश इतनी तेज थी कि नाले पानी के बहाव को सहन नहीं कर पाए और उफना गए। नालों से बाहर निकला पानी सड़कों और रास्तों में बहता हुआ दिखाई दिया। कांठ नगर में रामलीला मार्ग, संत रविदास धर्मशाला मार्ग, पट्टीवाला, फकीरगंज आदि स्थानों पर सड़कें बारिश के पास से लबालब दिखाई दीं। इधर बारिश को किसान फसलों के लिए लाभकारी बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ना, धान सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी है।