फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to drizzling rain the temperature

Moradabad News: रिमझिम बारिश की वजह से तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Due to drizzling rain the temperature
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। सुबह बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाने की संभावना है।
शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ। साढ़े पांच बजे के करीब बारिश शुरु हुई। एक घंटे के बाद कुछ समय के लिए बारिश थम गई और फिर नौ बजे के लगभग फिर बारिश होने लगी। सुबह 11 बजे भी आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप खिली। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 67 फीसदी थी, जो शाम को 47 फीसदी रही। सुबह बारिश 4.2 मिली मीटर दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान .6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed