फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DSA Red and Blue won the trial match

Moradabad News: डीएसए रेड व ब्लू ने जीते ट्रायल मैच

Sat, 15 Apr 2023 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 15 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
DSA Red and Blue won the trial match
मुरादाबाद। अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल लीग के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीएसए रेड ने डीएसए ग्रीन को हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में डीएसए ब्लू ने डीएसए ब्लैक टीम को मात दी। लीग में पांच टीमें आपस में भिड़ रही हैं। इनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मुरादाबाद जिले की टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले मैच में टॉस जीतकर डीएसए रेड ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 34 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें विनय सैनी ने 29 व अभय अग्रवाल ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए ग्रीन के लिए हर्षित विश्नोई व नमन पांडे ने 4-4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए ग्रीन 28 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह रेड टीम ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया। ग्रीन टीम के लिए सुरजीत ने 47 व रॉबिन ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए रेड के लिए आदित्य तिवारी ओर नरेंद्र पाल ने 3-3 विकेट चटकाए। विनायक को 2 विकेट मिले।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीएसए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले खेलते बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 334 रन बनाए। इसमें मनी चौधरी ने व नाबाद 108, प्रीत सिरोही ने 66 व सूजल सिरोही ने 56 रन की पारी खेली। ब्लैक टीम के लिए चरित्र चौहान ने 3 व अनिकेत कुमार ने 2 विकेट लिए। जवाब में डीएसए ब्लैक के बल्लेबाज 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 285 रन बना सके। टीम के लिए अब्दुल कादिर ने सर्वाधिक 38, यश नगटोनिया ने नाबाद 34 व वैभव शर्मा ने नाबाद 28 रन बनाए। डीएसए ब्लू टीम के लिए शुएब व सरफराज ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसए ब्लू ने 49 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में जेपी सिंह ओर सोनू रहे। स्कोरिंग काजल ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए के सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed