{"_id":"6272d50e41e1c56eff50994f","slug":"dsa-red-and-black-team-won-the-trial-match-city-news-mbd4269191153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसए रेड और ब्लैक की टीम ने जीते ट्रायल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसए रेड और ब्लैक की टीम ने जीते ट्रायल मैच
विज्ञापन
अमरोहा, संभल और मुरादाबाद जनपद की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के चयन के लिए ट्रायल मैचों का आयोजन आईएफटीएम विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। बुधवार को ट्रायल के लिए दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में डीएसए रेड ने डीएसए ब्लू को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में डीएसए ब्लैक ने डीएसए ग्रीन को छह विकेट से हराया।
पहले मैच में टॉस जीतकर डीएसए रेड ने गेंदबाजी चुनी। डीएसए ब्लू टीम 31.1 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें अभय अग्रवाल ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए रेड के लिए यश नगदोनिया और दीपक ने चार-चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए रेड टीम के लिए मोनू चौहान ने 48 व सिद्धार्थ ने नाबाद 30 रन बनाए। इस तरह डीएसए रेड ने जीत हासिल की। गेंदबाजी में डीएसए ब्लू की तरफ से चरित्र ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में डीएसए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 206 रन बनाए। इसमें मनी चौधरी ने 41 व मोहम्मद मोहसिन ने 38 रनों का योगदान दिया। डीएसए ब्लैक के लिए सार्थक चौधरी ने चार और शिवम् शर्मा, अरवाज मंसूरी ने 2-2 विकेट लिए। लक्षय का पीछा करते हुए डीएसए ब्लैक टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। टीम के लिए मोहम्मद नईम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 159 रनों की पारी खेली। डीएसए ग्रीन के लिए दुष्यंत तोमर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, डॉ. इंतेजार मेहंदी, कपिल गिल्ल, राहुल मिश्रा, कुशल पाल , प्रदीप टंडन, अमन लिट्ट आदि मौजूद रहे।