फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dsa blue and white teams won the match

डीएसए ब्लू और व्हाइट टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dsa blue and white teams won the match
डीएसए ब्लू और व्हाइट टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन

- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट लीग का हो रहा है आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में रविवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबला डीएसए ब्लैक और डीएसए ब्लू के बीच खेला गया। इसमें डीएसए ब्लू ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला डीएसए रेड और डीएसए व्हाइट के बीच हुआ। इसमें डीएसए व्हाइट ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ब्लैक के बल्लेबाजों ने धीमे खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 89 रन बनाए। ब्लैक टीम के लिए साध्य सिंह ने नाबाद40 रनों की पारी खेली। डीएसए ब्लू के लिए कैफ ने 3 व लवकुश ने 2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए डीएसए ब्लू ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट गवांकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए लक्ष्य मिश्रा ने 50 व नितिन सिंह ने नाबाद 42 रन बनाए। ब्लैक के लिए मोहसिन मलिक व यश वशिष्ठ ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीएसए व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान अंश यादव ने 60 व चंद्र प्रताप ने 32 रन बनाए। डीएसए रेड के लिए देवश्य सिंह ने 4 व अब्दुल वहाब ने 2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए डीएसए रेड 34.3 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अभिनव शुक्ला ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। डीएसए व्हाइट के लिए आदर्श ने 4 और वंश ने 3 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसए व्हाइट ने 104 से जीत लिया। पहले मैच के अंपायर अमान सिद्दीकी व गौरव पाल रहे। दूसरे मैच में जेपी सिंह व हितेश कुमार ने यह दायित्व संभाला। मैच के दौरान डीएसए सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप टंडन, डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed