फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drunk and drive, police jeep damage

शराबियों ने लहराईं कारें, पुलिस जीप-व्यापारी की गाड़ी ठोंकी

Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
drunk and drive, police jeep damage
drunk and drive
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार की देर रात शराबियों ने कारें लहरा दीं। जिसमें कपड़ा कारोबारी की गाड़ी और पुलिस जीप को टक्कर मार दी। ये हादसे कांठ रोड पर रानी प्रीतम स्कूल और मधुबनी के पास हुआ। जिसमें कारोबारी का परिवार और पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस दोनों कारों को पकड़कर थाने लाई। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने की एक्शन मोबाइल पर तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह और ललित कुमार आवास विकास कालोनी में गश्त करके जैसे ही रानी प्रीतम स्कूल के सामने कांठ रोड पर पहुंचे। इसी दौरान पीलीकोठी चौराहे की ओर एक कार तेजी से आई और पुलिस जीप को ठोक  दिया। दूसरा हादसा मधुबनी  पार्क के सामने हुआ।
विज्ञापन


दीन दयाल नगर निवासी कपड़ा व्यापारी सचिन बरेजा अपनी मां दीपिका, पत्नी तान्या और बेटा लक्ष्य व भाई सनी बरेजा के साथ जिगर कालोनी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कार से घर लौट रहा था। मधुबनी मार्क के सामने डिवाइडर के कट पर सचिन ने जैसे ही कार मोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कपड़ा व्यापारी की कार को टक्कर मार दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हादसे के जिम्मेदार दूसरी कार के चालक जितेंद्र पुत्र छत्रपाल निवासी रेलवे हरथला कालोनी को पकड़ लिया।


पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed