फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drug trade near schools continues unabated; 500-meter rule ignored.

Moradabad News: स्कूलों के आसपास नहीं थम रहा नशे का कारोबार, 500 मीटर का नियम हवा-हवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Drug trade near schools continues unabated; 500-meter rule ignored.
मुरादाबाद। कटघर, गुलाबबाड़ी और रामगंगा विहार क्षेत्र में कई स्कूल-कॉलेजों से 70 से 250 मीटर की दूरी पर सिगरेट, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री हो रही है। जबकि शिक्षा मंत्रालय ने नौ मई को स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित किया था। इसके बावजूद महानगर में इस व्यवस्था का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला की शुक्रवार को की गई पड़ताल में सबसे गंभीर स्थिति कटघर स्थित श्रीमती सुभद्रा कुंवर कन्या प्राथमिक विद्यालय के आसपास मिली। यहां विद्यालय से करीब 170 मीटर की दूरी पर भांग की दुकान संचालित मिली। वहीं लगभग 70 मीटर की दूरी पर गुटखा और सिगरेट की बिक्री होती दिखी। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है, लेकिन प्रतिबंधित दायरे में नशीले उत्पादों की बिक्री पर रोक के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए।...पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन

00

केस-1
स्कूल से 70 मीटर पर गुटका, 170 मीटर पर भांग

-कटघर स्थित श्रीमती सुभद्रा कुंवर कन्या प्राथमिक विद्यालय से करीब 70 मीटर की दूरी पर गुटका की दुकान और लगभग 170 मीटर दूर भांग की दुकान संचालित मिली। विद्यालय में करीब 200 छात्राएं पढ़ती हैं। सामने से बच्चों का आवागमन रहता है, लेकिन प्रतिबंधित दायरे का कहीं पालन नहीं दिखा।
विज्ञापन

केस-2
प्राथमिक विद्यालय के पास तंबाकू की बिक्री जारी

-कटघर स्थित प्राथमिक विद्यालय से करीब 250 मीटर की दूरी पर पान, गुटखा और तंबाकू की दुकान संचालित मिली। छात्र-छात्राएं नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन दुकानदारों पर किसी तरह की रोक नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के पास सिगरेट की दुकान

-रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल से करीब 120 मीटर की दूरी पर सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती मिली। स्कूल के समय यहां विद्यार्थियों की लगातार आवाजाही रहती है।
केस-4
आरएसडी एकेडमी के सामने नशीले उत्पादों की बिक्री
-रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी के सामने करीब 100 मीटर की दूरी पर नशीले उत्पादों की दुकान संचालित मिली। विद्यालय में प्रवेश और छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से गुजरते हैं।
00
वर्जन
-दुकानदारों से गुटका और सिगरेट की बिक्री बंद करने की अपील की गई है। स्कूल के आसपास जिन दुकानों पर तंबाकू उत्पाद बिक रहे हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी।-रीता, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कटघर
-कॉलेज के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों की सूची तैयार कर ली गई है। कार्रवाई के लिए इसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।-रवींद्र कुमार, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज, गुलाबबाड़ी

-सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से नशीले उत्पाद बेचने वाली दुकानों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।-रितु तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed