फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drug dealers hit a young man on the head with a sickle for paying Rs 50 less for smack, he got injured

Moradabad News: स्मैक के 50 रुपये कम देने पर युवक के सिर में नशे के धंधेबाजों ने हंसिया मारा, हुआ घायल

Fri, 29 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Drug dealers hit a young man on the head with a sickle for paying Rs 50 less for smack, he got injured
ठाकुरद्वारा। नगर में स्मैक का धंधा करने वालों में खरीदारी करने आए युवक के 50 रुपये कम देने पर उसके सिर में हंसिया मार कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

नगर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
नगर के मोहल्ला धोबियान निवासी सावेज ने बताया कि वह नशा करता है बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वह अतुल पेट्रोल पंप के सामने बाग में स्मैक बेचने वालों के पास गया था उसने स्मैक खरीदने के लिए आरोपियों को 250 रुपये दिए लेकिन आरोपियों ने कहा कि कम से कम 300 रुपये देने पर स्मैक मिलेगी। इस पर युवक ने उन्हें धमकी दी कि वह उनकी शिकायत पुलिस से करेगा। तो सावेज के अनुसार आरोपियों ने कहा कि वह पुलिस को 40 हजार रुपये प्रति महीना देते हैं। इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती है। इसके बाद उन्होंने सावेज के सिर में हंसिया मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून में लतपत शावेज पहले कोतवाली पहुंचा इस पर पुलिस ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed