{"_id":"58b87e694f1c1bbb06830fbc","slug":"dron-watching-in-election-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफातियों होशियार! सिर पर मंडराएगा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफातियों होशियार! सिर पर मंडराएगा ड्रोन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। आईजी बरेली विजय प्रकाश गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने अधीनस्थों के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया। सट्रॉंग रूम की सुरक्षा परखी और वहां तैनात पुलिस कर्मियों और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
साथ ही उन्हें जवानों की चिंता भी हुई। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि स्टॉग रूम के आसपास और मंडी समिति में फॉगिंग कराई जाए और पीने के लिए शुद्घ पानी भी रखा जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना वाले दिन मंडी समिति और आस पास के इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
अगर किसी ने उपद्रव व बवाल करने की कोशिश की तो वह कैमरे की नजर से नहीं बच पाएगा। मुरादाबाद की सभी छहों विधान सभा सीटों पर दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान हुआ था। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम में रखा गया था।
विज्ञापन
पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी और सिविल पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। बीच बीच में अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा देख रहे हैं। गुरुवार को आईजी विजय प्रकाश मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को जरूरी आदेश दिए।
आईजी विजय प्रकाश ने बताया कि मतगणना वाले दिन भीड़ को गेट से अंदर नहीं आने दिया जाएगा। जबकि पार्किंग की व्यवस्था भी अलग की जाएगी। मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग की जाएगी।