फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DRM inspected, platform tracks will be replaced

Moradabad News: डीआरएम ने किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म की ट्रैक की बदली जाएंगी पटरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected, platform tracks will be replaced
चंदौसी। डीआरएम राजकुमार सिंह ने शनिवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई व अन्य व्यवस्था देखी। नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही प्लेटफार्म नंबर तीन के ट्रैक की पटरियों को बदवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे डीआरएम राजकुमार सिंह मुरादाबाद से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंच। उन्होंने कैंटीन, गार्ड रूम, टिकट खिड़की, इंक्वायरी, आरपीएफ के कमरे, पार्क आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था देखी, पानी की टोटियों को चेक करके देखा। साथ ही पानी के टैंक में गंदगी पर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। नियमित रूप से सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद गार्ड, चालक के विश्राम गृह देखा, मैस का निरीक्षण किया। गीजर व उसके आसपास गंदगी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन माह में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो बार मालगाड़ी पटरी से उतर चुकी है। डीआरएम प्लेटफार्म नंबर तीन का निरीक्षण किया और ट्रैक को बदलवाए जाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ डीजीईईजी सचिन कुमार, डीएसटीई अक्षय कुमार, डीईईओपी विनय शर्मा, हरपाल सिंह, प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed