फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Driver dies after being crushed between truck and dumper

Moradabad News: ट्रक और डंपर के बीच दबने से चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed between truck and dumper
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में ट्रक और डंपर के बीच दबने से ट्रक चालक और मालिक मोहम्मद रऊफ (22) पुत्र हाजी अय्यूब निवासी गांव गुरेर थाना मैनाठेर की मौत हो गई। हादसे के समय पहले से ही गियर लगे डंपर को चालक ने स्टार्ट कर दिया, जो आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसी बीच ट्रक का चालक रऊफ डंपर और ट्रक के बीच में खड़ा होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था, जो दोनों वाहनों के बीच में दब गया।
घायल रऊफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को चालक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक मोहम्मद रऊफ बाजपुर से ट्रक में माल भरने के लिए गया था।
विज्ञापन



रऊफ का तय हो गया था रिश्ता, जल्द होनी थी शादी

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक मोहम्मद रऊफ की आकस्मिक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर रख दिया। बताते है कि रऊफ की रिश्ता उसकी रिश्तेदार लड़की से तय हो गया। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। शादी को लेकर परिवार में धीरे धीरे तैयारियां भी की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed