फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Driver caught carrying minor girls in exporter's car

निर्यातक की कार में नाबालिग बच्चियों को ले जाते ड्राइवर को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Driver caught carrying minor girls in exporter's car
मुरादाबाद। शहर के एक नामचीन निर्यातक की कार में ड्राइवर द्वारा नाबालिग बच्चियों को बैठाकर ले जाने के मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्राइवर मालिक की अय्याशी के लिए रोजाना रेलवे स्टेशन के पास से नाबालिग बच्चियों को कार में बैठाकर ले जाता है। बंगले पर ले जाकर उन्हें नशा दिया जाता है और उनके साथ गलत काम किया जाता है। इसके बाद ड्राइवर वापस बच्चियों को स्टेशन पर छोड़ देता है। शनिवार देर शाम को एक कार्यक्रम से लौट रही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कार के नंबर के मुताबिक कार का मालिक शहर का एक निर्यातक है। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित का कहना है कि शनिवार देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वे अपनी सहेलियों संग एक कार्यक्रम से लौट रही थीं। इंपीरियल तिराहे के पास उन्होंने एक युवक को नई कार में मांगने वाली बच्चियों को बैठाते हुए देखा। इस पर शक हुआ तो उन्होंने कार को रुकवा लिया। युवक के हड़बड़ाने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी युवक को स्टेशन परिसर में ले गईं और वहां हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन

मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। वहीं आरोपी की कार से बच्चियों को उतारकर उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चियां रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती हैं। तीनों की उम्र आठ से 11 वर्ष के बीच है। बच्चियों का कहना था कि युवक रोजाना शाम को उन्हें अपने साथ ले जाता है और नशा देकर उनके साथ गलत काम किया जाता है। इसके बाद उन्हें वापस स्टेशन पर छोड़ दिया जाता है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी युवक कटघर थानाक्षेत्र का टैक्सी चालक है। उन्होंने बताया कि मौके पर कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो वहां बच्चियां नहीं मिली थीं। इसके कारण उनसे कोई पूछताछ नहीं की जा सकी। आज भी बच्चियों को तलाशा गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि जो बच्चे उसकी कार में बैठे थे वह स्टेशन पर भीख मांगते हैं। वह अक्सर स्टेशन पहुंच कर उन्हें खाना देने का काम करता है। बच्चों के जिद करने पर वह उन्हें कार में बैठाकर स्टेशन के आसपास घुमा भी देता था। इधर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हेमा खत्री ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कल रात एक कार में कुछ बच्चियों को ले जाते हुए एक कार चालक को पकड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से बच्चियां कहीं जा चुकी थीं। चालक और कार पुलिस हिरासत में है। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में मुकदमा लिखने के निर्देश भी कोतवाली पुलिस को दे दिए गए हैं। स्टेशन के आसपास जानकारी करने पर पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि भीख मांगने वाला यह परिवार काशीपुर क्षेत्र से आया था। हो सकता है वह परिवार घटना के बाद वहां से कहीं चला गया होगा। बच्चों की तलाश की जा रही है। उनके मिलने के बाद उनसे पूछताछ के बाद ही कोई स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अनिल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed