Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drinking water problem of ten wards will be solved in seven months

Moradabad News: सात माह में दूर होगी दस वार्डों की पेयजल समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem of ten wards will be solved in seven months
मुरादाबाद। अगले सात माह में शहर के 10 वार्डों की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। जल निगम द्वारा इसके लिए छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 117 किलोमीटर लंब नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

दस लाख से अधिक की आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में से 30 वार्ड ऐसे हैं, जहां पेयजल की समस्या है। इनमें रहने वाले लोगों को प्रति व्यक्ति 135 लीटर के हिसाब से पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके लिए अमृत-2.0 योजना के तहत पहले चरण में शहर के दस वार्डों को लिया गया है।
विज्ञापन

इन वार्डों के छह स्थानों पर ओवरहेड टैंक के निर्माण का काम चल रहा है। 17 ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। करीब नौ किमी राईजिंग मेन (ट्यूबवेल से टंकी में पानी भरने वाली पाइपलाइन) बिछाई जा रही हैं। इसमें 27,705 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा दस वार्डों के छह स्थानों पर ओवरहेड वाटर टैंक (पानी टंकी) का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से पांच ओवरहेड टैंकों का अधिकांश काम पूरा हो गया है। पंडित नगला में ओवरहेड टैंक के लिए जगह देर में मिल पाने के कारण यहां अभी काम शुरू नहीं हो सका है। जल निगम का दावा है कि इससे संबंधित वार्डों के 1,38,527 लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। जिन वार्डों के लोगों को लाभ मिलेगा उनमें काजीपुरा, प्रेमनगर/भटावली, आदर्श कॉलोनी, चक्कर की मिलक, मुकर्रबपुर, पंडित नगला, रहमतनगर, भदूरा, सीतापुरी दस सराईं, शिवनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed