फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dread dogs killed innocent child

खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोंचकर मार डाला

Sun, 31 Jul 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद (कुंदरकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद (कुंदरकी) Updated Sun, 31 Jul 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dread dogs killed innocent child
कुत्ते - फोटो : डेमो फोटो
थाना क्षेत्र के  ग्राम सीलपुर के जंगल में खूंखार कुत्तों के झुण्ड ने नौ साल के बालक को मार डाला। उसे नोंच-नोंचकर खाया। इस वीभत्स घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने एक जंगली कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे क्षेत्र के ग्राम सीलपुर निवासी ईंट भट्ठा मजदूर जबर सिंह का 09 वर्षीय बेटा रवि गांव के ही विपिन, हर्ष, प्रिंस और रैदास के साथ चरन सिंह के खेत में मक्का के भुट्टे तोड़ने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


गांव की पूर्व दिशा में गांव से चार-पांच सौ मीटर की दूरी पर जब सभी बच्चे आरिफ के खाली खेत में पहुंचे तो वहां मौजूद जंगली कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने रवि को घेर कर जमीन पर गिरा दिया। बाकी बच्चे डर कर गांव की ओर भाग गए। रवि ने मदद के लिए चीख पुकार भी लगाई लेकिन वहां आसपास कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों ने रवि को घेरकर उसे मार डाला। बाद में उसके शरीर से मांस नोंच-नोंचकर खा गए। कुत्तों ने रवि के सिर, चेहरे, पेट और टांगों से मांस को काफी हद तक नोंच लिया था। बच्चों ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो ग्रामीण लाठी डन्डें और असलहे लेकर पहुंचे। कुत्ते रवि का शव नोंच रहे थे। ग्रामीणों को आता देख कुत्ते जंगल की ओर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed