{"_id":"579d1b504f1c1bdd4121e7c4","slug":"dread-dogs-killed-innocent-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोंचकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद (कुंदरकी)
Updated Sun, 31 Jul 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सीलपुर के जंगल में खूंखार कुत्तों के झुण्ड ने नौ साल के बालक को मार डाला। उसे नोंच-नोंचकर खाया। इस वीभत्स घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने एक जंगली कुत्ते को मार डाला।
शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे क्षेत्र के ग्राम सीलपुर निवासी ईंट भट्ठा मजदूर जबर सिंह का 09 वर्षीय बेटा रवि गांव के ही विपिन, हर्ष, प्रिंस और रैदास के साथ चरन सिंह के खेत में मक्का के भुट्टे तोड़ने के लिए जा रहा था।
गांव की पूर्व दिशा में गांव से चार-पांच सौ मीटर की दूरी पर जब सभी बच्चे आरिफ के खाली खेत में पहुंचे तो वहां मौजूद जंगली कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने रवि को घेर कर जमीन पर गिरा दिया। बाकी बच्चे डर कर गांव की ओर भाग गए। रवि ने मदद के लिए चीख पुकार भी लगाई लेकिन वहां आसपास कोई नहीं था।
विज्ञापन
कुत्तों ने रवि को घेरकर उसे मार डाला। बाद में उसके शरीर से मांस नोंच-नोंचकर खा गए। कुत्तों ने रवि के सिर, चेहरे, पेट और टांगों से मांस को काफी हद तक नोंच लिया था। बच्चों ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो ग्रामीण लाठी डन्डें और असलहे लेकर पहुंचे। कुत्ते रवि का शव नोंच रहे थे। ग्रामीणों को आता देख कुत्ते जंगल की ओर भाग गए।