{"_id":"69694f6f298dc2dd1a078810","slug":"drains-in-posh-colonies-are-choked-and-roads-are-filled-with-dirty-water-moradabad-news-c-15-mbd1002-813438-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पॉश कॉलोनी की नालियां चोक, सड़कों पर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पॉश कॉलोनी की नालियां चोक, सड़कों पर गंदा पानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वच्छता रैंकिंग में देश में दसवां स्थान हासिल करने वाले शहर के पाश कॉलोनियों में शुमार आशियाना फेज-2 में ही महीने भर से गंदगी का अंबार लगा हुआ है और शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां अमर सिंह आर्य पार्क के पास रहने वालों को बद से बदतर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क के पास की नालियां करीब एक महीने से चोक पड़ी हैं और नाले का गंदा पानी सड़कों पर बेधड़क बह रहा है। बदबू और कीचड़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो महापौर से भी शिकायत की गई लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि नाले के गंदे पानी की वजह से मोहल्ले में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर लगातार गंदे पानी में डूबे रहने से खराब हो रहे हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी देव, अंशु ने समस्या की जड़ बताते हुए कहा कि मुख्य सड़क पर नाला ऊंचाई पर बना दिया गया है जिसकी वजह से आसपास की गलियों का पानी उसमें नहीं जा पा रहा है। नतीजतन पानी गलियों और सड़क पर ही जमा होकर बहने लगता है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब नालियों की सफाई के दौरान निकाला गया मलबा वहीं छोड़ दिया जाता है और कुछ ही दिनों में वही मलबा दोबारा नालियों को चोक कर देता है। पार्क के आसपास रहने वाली महिलाएं भी नाराजगी जाहिर करते हुए बताती हैं कि बारिश के बाद तो घर से निकलने मुश्किल हो जाता है क्योंकि सड़क पूरी तरह से तालाब बन जाती है।
विज्ञापन
- क्या बोले पीड़ित मोहल्लेवासी
- गंदगी की वजह से पूरे मोहल्ले में मच्छरों का आतंक है। लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - सीमा सिंह, आशियाना
- महापौर तक से शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नालियों का पानी सड़क पर पूरी तरह से फैला हुआ है। - शैलेंद्र कौशिक, आशियाना
- यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दिनों में तो हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेन सड़क तक पहुंचने में कठिनाई होती है। - दीपक यादव, आशियाना
- बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सब परेशान हैं। पार्क जाते हुए बच्चों को दूसरी ओर से जाना पड़ता है। कई जगह से नालियां चोक पड़ी हुई हैं। - नितिन चौहान, आशियाना
- हम निगम को टैक्स चुकाते हैं फिर भी शिकायतों पर लगातार ढिलाई बरती जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। - संजीव चौधरी, आशियाना
- स्वच्छता की पेंटिंग बनाई गई है और उसी के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाईकर्मी खानापूर्ति करके चले जाते हैं। - दीपक गुप्ता, आशियाना
वर्जन
- पार्क के पास की सड़क और नाली का टेंडर लग चुका है। इस कार्य के होने से बड़ी राहत मिल जाएगी। दूसरे हिस्से का भी प्रस्ताव तैयार करके महापौर को दे दिया गया है। - दिनेश चंद्र गोला, पार्षद