{"_id":"6a76471859cbe24c0a03185e","slug":"dr-rajpal-wins-the-post-of-secretary-of-the-provincial-medical-services-association-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-965044-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव पद पर डॉ. राजपाल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव पद पर डॉ. राजपाल की जीत
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा मुरादाबादा क चुनाव शुक्रवार को जिला अस्पताल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सचिव पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर हुए एकमात्र मुकाबले में डॉ. राजपाल ने जीत हासिल की।
चुनाव अधिकारी डॉ. एके सिंह के अनुसार डॉ. अरुण तोमर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज यादव और डॉ. नवल किशोर निर्विरोध चुने गए, जबकि महिला उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. सुजाता गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उन्होंने बताया कि सचिव पद के लिए डॉ. राजपाल और डॉ. शशि कुमार के बीच मतदान कराया गया। मतगणना में डॉ. राजपाल को 60 वोट मिले, जबकि डॉ. शशि कुमार को 22 वोट प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. राजपाल ने 38 मतों से जीत दर्ज की। इसके अलावा डॉ. राहुल चौधरी वित्त सचिव, डॉ. अशरफ सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी तथा डॉ. वसीम खान संपादक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। कार्यकारिणी ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा जताया। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह और एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।