फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DPRO suspended in Rs 58 lakh scam, ADPRO got charge

Moradabad News: 58 लाख के घोटाले में डीपीआरओ निलंबित, एडीपीआरओ को मिला चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
DPRO suspended in Rs 58 lakh scam, ADPRO got charge
मुरादाबाद। 58 लाख रुपये से अधिक घोटाले के मामले में मुरादाबाद के डीपीआरओ अभय यादव को निलंबित किया गया है। उनकी जगह एडीपीआरओ विवेकानंद को कार्यवाहक प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से अभय कुमार के जारी निलंबन आदेश में मुख्य विकास अधिकारी जालौन द्वारा डीपीआरओ कार्यालय मुरादाबाद के निरीक्षण के दौरान 58,98,544 रुपये की धनराशि के गबन का मामला पाया जाना बताया गया है। इस कार्य में जालौन डीपीआरओ कार्यालय के कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार वर्मा, सफाईकर्मी विकेंद्र कुमार एक बाहरी व्यक्ति शैलेंद्र कुशवाहा को दोषी पाया गया था। आरोप है कि व्यय की धनराशि को छिपाया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं तत्कालीन सीडीओ के डिजिटल सिग्नेचर का भी दुरुपयोग करते हुए धनराशि का बड़े पैमाने पर आहरण किया गया है। आरोप है कि अभय कुमार ने संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को पटल पर नियुक्त किया था। मामले की जांच उप निदेशक (पंचायत) एसएन सिंह को जांच सौंपी गई है। अभय कुमार यादव जालौन से स्थानांतरण होकर मुरादाबाद आए थे। उन्होंने 15 अप्रैल 2022 को यहां ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed