फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DPR sent for four line rail project

Moradabad News: फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर भेजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
DPR sent for four line rail project
मुरादाबाद। गाजियाबाद से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। हाल ही में रेलवे की टीम ने सर्वे पूरा करने के बाद डीपीआर बनाई थी। अब रेलवे बोर्ड के बाद बड़ौदा हाउस में यह डीपीआर पहुंचेगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जरूरी संशोधन बताए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यदि डीपीआर को स्वीकृति मिल गई तो अगले वित्तीय वर्ष से जमीन पर काम होते देखा जा सकता है। फिलहाल गाजियाबाद से लखनऊ तक सिर्फ दो रेलवे लाइन हैं। उत्तर रेलवे का यह पहला रेलखंड है, जिसे फोर लाइन बनाया जाएगा। इससे एक ही समय में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और ट्रेनों की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। मुरादाबाद से बरेली व बरेली से लखनऊ तक दो हिस्सों में सर्वे किया गया है। 328 किमी के इस सेक्शन से हर दिन 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। सर्वे में पाया गया है कि ट्रैक को फोर लाइन बनाने के लिए रामपुर व बरेली में जमीन के अधिग्रहण की जरूरत होगी। इस प्रोजेक्ट पर निर्माण शुरू होने से पहले ही मुख्यालय ने गाजियाबाद-लखनऊ रेलखंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सेक्शन बनाने की मंजूरी दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed