{"_id":"5d15f58d8ebc3e3cde204ac4","slug":"dowry-case-in-moradabad-family-refused-for-marriage-barat-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बीच में आई 'बुलेट', गुस्साए दुल्हन के परिवार ने लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बीच में आई 'बुलेट', गुस्साए दुल्हन के परिवार ने लौटाई बरात
Fri, 28 Jun 2019 04:40 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
संभल के बहजोई में दहेज के खिलाफ एक परिवार ने सख्त कदम उठाते हुए मिसाल कायम की है। लड़के वालों की तरफ से बुलेट और अधिक धन की मांग करने के कारण लड़की पक्ष ने घर आई बारात को वापस कर दिया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में एक परिवार ने अपनी बेटी का निकाह जिला बदायूं के रहने वाले एक लड़के से तय किया था। निकाह करीब 4 महीने पहले तय हुआ था।
विज्ञापन
एक महीने पहले दोनों की मंगनी की गई थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि मंगनी के समय लड़के वालों ने किसी भी प्रकार के दान दहेज या धनराशि लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन निकाह से करीब 4 दिन पहले लड़के वालों की तरफ से बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की धनराशि की मांग होने लगी।
विज्ञापन
इस पर कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए लड़के वालों को समझाया। इसके बाद बुधवार को लड़के वाले गांव रामपुरा में बारात लेकर लड़की के घर आए। जब निकाह की रस्में शुरू हो गईं, तब अचानक फिर से लड़के वालों ने बुलेट बाइक और तीन लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
लड़के वालों का कहना था कि पहले बुलेट बाइक और 3 लाख रुपये की धनराशि देनी पड़ेगी, तभी निकाह हो सकेगा। इस पर लड़की वालों ने एक लाख रुपये समेत दान दहेज की सभी वस्तुएं देने की बात कही, लेकिन लड़के वाले नहीं माने। इसी पर लड़की वालों ने निकाह करने से इंकार कर दिया और लड़के वालों को बिना दुल्हन लिए ही अपनी बारात वापस ले कर लौटना पड़ा। इसके बाद लड़की वालों ने गुरुवार को नगर निवासी एक युवक से उसका निकाह कर दिया।