फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Double murder in Moradabad, Uttar Pradesh

मुरादाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, दो बुजुर्ग बहनों की हत्या, अलग-अलग कमरों में मिला शव

Sat, 01 Dec 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 01 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Moradabad, Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

पान दरीबा के गुजराती मोहल्ले में दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर एक साथ रह रही दो बुजुर्ग बहनों की हत्या कर दी गयी। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में पड़े मिले हैं। घर का सामान बिखरा हुआ है, जिससे लूटपाट के बाद गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनो महिलाओं की पहचान राजरानी (75) और कुसुम (73) के रूप में हुई है। राजरानी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी स्वर्गीय सोहनलाल की पत्नी थी, जबकि उनकी बहन कुसुम ने शादी नही की थी। राजरानी की 3 बेटियों नीनू, गीता, अनुभि और दो बिजनेसमैन बेटे राजेश और विजय की शादी हो गयी है। राजेश मुरादाबाद में एमडीए कॉलोनी में और विजय दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन


मकान के भूतल पर रहने वाली भतीजी साधना ने बताया कि सुबह जब मोटर चलाने के लिए उन्होंने फोन किया तो राजरानी ने फोन नही उठाया, ऊपर आकर देखा तो दरवाजे खुले थे। दोनों कमरे में राजरानी और कुसुम का शव पड़ा  हुआ था, इसकी सूचना साधना ने ऑटो चालक पति सुनील को दी। सुनील ने परिवार और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एसएसपी जे रविन्द्र गौड़, एसपी सिटी अंकित मित्तल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि इस मकान में परिवार लंबे समय से किराये पर रह रहा था, मकान सिविल लाइन निवासी व्यक्ति का है। घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वारदात के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed