{"_id":"5a22f8f94f1c1baf678bf6b2","slug":"dopahar-me-aai-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात आने वाली काशी विश्वनाथ दोपहर में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात आने वाली काशी विश्वनाथ दोपहर में आई
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों का देरी का चलने का सिलसिला अभी भी जारी है। वाराणसी से आधी रात मुरादाबाद पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार दोपहर आई। ये ट्रेन बारह घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची। काशी विश्वनाथ के अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस सहित दस से अधिक ट्रेनें कोहरे और ब्लाक से प्रभावित रही।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के मुरादाबाद आने का समय रात 2.25 बजे हैं। शुक्रवार की रात ये ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। ये ट्रेन दूसरे दिन बारह घंटे की देरी से शनिवार दोपहर 2.35 बजे पहुंची। इसके चलते ये ट्रेन दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाई।
दिल्ली से ये ट्रेन मुुरादाबाद नौ घंटे की देरी से शनिवार रात बारह बजे के बार्द आई। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, जनसेवा छह घंटे, अवध असम सवा पांच घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची।