{"_id":"6585f8e2b43107c516062d65","slug":"dominance-of-dilari-and-chhajlat-in-rural-sports-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-308577-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीण खेलकूद में डिलारी व छजलैट का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीण खेलकूद में डिलारी व छजलैट का दबदबा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज शुक्रवार को हुआ। सीडीओ सुमित यादव ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों में जोश भरकर प्रतियोगिता का आगाज कराया। सब जूनियर व जूनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि खेलों में मुरादाबाद जनपद के सभी ब्लॉक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पहले दिन प्रतियोगिताओं में डिलारी, छजलैट ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुरादाबाद देहात के खिलाड़ियों ने भी कई खेलों में खुद को साबित किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डिलारी के आकिब प्रथम, बिलारी के विनीत द्वितीय, मुरादाबाद के सचिन कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में डिलारी के शाने अली प्रथम, मुरादाबाद के प्रदीप मौर्य द्वितीय, छजलैट के नकल तृतीय रहे। चक्का फेंक में मुरादाबाद के कुलदीप प्रथम, बाबू झा द्वितीय, शिवम कश्यप तृतीय रहे। कुश्ती 45 किलो भार वर्ग में बिलारी के अयान, 48 किलो में बिलारी के शान, 51 किलो में डिलारी के अर्श खान, 55 किलो में छजलैट नकुल विजेता रहे। बैडमिंटन एकल में मुरादाबाद के सूर्यांश व मूंढापांडे के सौरभ जोशी विजेता रहे। कबड्डी में छजलैट प्रथम व मूंढापांडे की टीम द्वितीय रही।
सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में छजलैट की मानसी प्रथम, डिलारी की शिफा द्वितीय, मुरादाबाद की दीक्षा तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में डिलारी की शिफा प्रथम, मनीषा द्वितीय व मुरादाबाद की माही विश्नोई तृतीय रहीं। चक्का फेंक में मुरादाबाद की सलौनी प्रथम, सोनी द्वितीय व दीक्षा तृतीय रहीं। लंबी कूद में डिलारी की शिफा प्रथम, छजलैट की दिव्यांशी द्वितीय व भगतपुर की आनम तृतीय रहीं। बैडमिंटन एकल में डिलारी की भावना प्रथम रहीं। कबड्डी में डिलारी की टीम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग कबड्डी में कुंदरकी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोविंद वल्लभ पाठक, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अजय पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। निर्णायक के रूप में करतार सिंह, कुलदीप चौधरी, अक्षय कुमार, पवन सिसौदिया, अंकिता, गंगासरन, सचिन, अजीम पाशा आदि मौजूद रहे।