{"_id":"580bc94b4f1c1b722b705105","slug":"dogs-killed-10-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मासूम छात्रा को कुत्तों ने नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मासूम छात्रा को कुत्तों ने नोचकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह में चार बच्चों की जान लेने वाले खूंखार कुत्तों के झुंड ने अब कक्षा तीन की छात्रा को नोंच नाेचकर मार डाला। यहां तक की मृतका के शरीर का मांस तक खा गए। बीते नौ माह में आदमखोर कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं। घटना से लोगों के भय और आक्रोश है।
प्रशासन के मौन से ग्रामीण खफा हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर खास निवासी किसान विजय सिंह की दस वर्षीय बेटी गुड़िया गांव की ही लक्ष्मी, प्रियंका और आंचल के साथ अपने धान के खेत पर गई थी।
पीछे से गुड़िया के पिता को खेेत पर धान की कटाई के लिए पहुंचना था। इससे पहले ही गांव की ही दक्षिण दिशा में आबादी से छह सौ मीटर दूरी पर जब सभी बालिकाएं पूर्व प्रधान रमेश सिंह के खाली खेत में पहुंची तभी बालिकाआें पर 15-16 खूंखार कुत्तों का झुण्ड टूट पड़ा।
विज्ञापन
हमले में शोर मचाते हुए तीन बालिकाएं तो भागने में सफल हो गई जबकि गुड़िया को कुत्तों ने घेर कर जमीन पर गिरा दिया। शरीर से मांच को नोंचना शुरू कर दिया। गुड़िया ने मदद के लिए पुकार लगाई लेकिन कोई नहीं पहुंच सका। गुड़िया ने तड़प-तड़प कर जान दे दी। खूंखार कुत्तों ने गुड़िया के सिर, चेहरे, पेट, पीठ और टांगों से मांस नोंच कर खा लिया।
इस भयानक हादसे का पता लगने पर ग्रामीण लाठी डंडें और हथियार लेकर पहुंचे तो देखा खून से लथपथ गुड़िया का शव पड़ा हुआ था जिसकी दशा देखकर लोग सकपका गए और घटना स्थल पर दहशत और गम का माहौल हो गया। मासूम गुड़िया की जान लेने के बाद खूनी कुत्ते जंगल की ओर भाग गए।
सूचना मिलने पर एसडीएम अब्दुल बासित और सीओ एनपी सिंह भी मौके पर आए और घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बाद में कुंदरकी पुलिस ने मृतक के शव केे पंचनामे की कार्रवाई की है जिसके बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।