{"_id":"5c328051bdec2256f6520f29","slug":"dogs-flock-killed-three-years-old-boy-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के झुंड ने तीन साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता के साथ खेत में जा रहा था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के झुंड ने तीन साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता के साथ खेत में जा रहा था मासूम
Mon, 07 Jan 2019 03:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
dogs
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीट फैक्ट्री के निकट एक झुंड में रहने वाले खूंखार कुत्तों ने खेत पर जा रहे 3 वर्षीय एक मासूम पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए। मासूम चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन मदद के लिए कोई मौजूद नहीं था। वहां से गुजर रही एक मासूम बच्ची ने कुत्तों के हमले को देख कर शोर मचाया। जिसके बाद कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए और मासूम को कुत्तों से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में वसीम खां रविवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे अपने घर से खेत पर जा रहे थे। जहां आलू की खुदाई चल रही थी। इस दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा आफियान भी उनके पीछे पीछे चल दिया। लेकिन बेटे के पीछे आने की जानकारी उन्हें नहीं थी और वह तेजी से आगे बढ़ते हुए खेत पर पहुंच गए। जिनके पीछे खेत पर जा रहा आफियान एक मीट फैक्ट्री के निकट प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचा ही था कि खूंखार कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचते हुए गेहूं के खेत में ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से एक मासूम बच्ची गुजर रही थी। जिसने कुत्तों के हमले को देखते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसे बचाने दौड़े और काफी मशक्कत के बाद मासूम को कुत्तों से छुड़ाया। लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और कुत्तों के हमलों को लेकर आक्रोश जताने लगे। लोगों को बमुश्किल पुलिस ने समझा कर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में पहुंची थी लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और देर शाम मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन