फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dog kills another girl child

खूंखार कुत्तों ने ली छात्रा की जान

Wed, 08 Mar 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
dog kills another girl child
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कुंदरकी क्षेत्र के अब ग्राम मुरादपुर के जंगल में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने एक और छात्रा को नोंच-नाेंचकर मार डाला जबकि चार ने भागकर जान छात्राओं ने बचाई है। ताजा हमले सेे एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


एक साल के अंतराल में खूंखार कुत्तों के हमलों में मरने की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है। मंगलवार की शाम चार बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी राजमिस्त्री सिपाही लाल की सात वर्षीय बेटी सोनिया पड़ोस के ही रश्मि, मनु, प्रियांशी, अंशिका आदि के साथ गांव की पूर्वी दिशा के जंगल में होली के लिए फूल लाने के लिए गई थी।
विज्ञापन


बताते है कि छात्राएं जब फूल तोड़कर इकट्ठे कर रही थी तभी सात-आठ खूंखार कुत्तों का झुंड तेजी उनकी ओर दौड़ता हुआ आया गया और सभी बालिकाओं पर हमलावर हो गया। खूंखार कुत्तों के इरादे भांपते हुए मौके से मनु, प्रियांशी, रिश्म और अंशिका तो शोर मचाने हुए गांव की आबादी की ओर भाग निकली जबकि खूंखार कुत्तों नेे सोनिया को घेर लिया और जमीन पर गिरा उसके सिर, गर्दन एंव शरीर के हिस्साें का मांस नाेंचना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के हमले का पता लगने पर ग्रामीणों के साथ परिजन लाठी डंडें लेकर दौड़े तो जंगल में खून से लथपथ एंव बुरी तरह से जख्मी हालत में सोनिया को बमुश्किल छुड़ाया गया। गंभीर हालत में छात्रा को कुंदरकी पीएचसी पर ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने छात्रा को देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया।

इस भयानक घटना से एक बार फिर से कुंदरकी क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा की मौत की सूचना पर कुंदरकी पुलिस भी गांव में आ गई और शव के पंचनामे की र्कारवाई की।


छात्रा सोनिया की मौत पर ग्राम मुरादपुर के बच्चों में दहशत नजर आई वहीं खूंखार कुत्तों के  बढ़ रहे हमलों में प्रशासन की चुप्पी पर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed